ट्रेक्टर में लगी भीषण आग: ट्राली में रखा धान जलकर खाक, किसान के लाखों स्वाहा

कवर्धा जिले में एक किसान के ट्रेक्टर में भीषण आग लग गई। आगजनी में ट्राली में रखा धान जलकर खाक हो गया।

Updated On 2024-11-11 11:39:00 IST
ट्राली में रखा धान जलकर खाक

संजय यादव - कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक किसान के ट्रेक्टर में भीषण आग लग गई। आगजनी में ट्राली में रखा धान जलकर खाक हो गया। किसान को लाखों का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। यह घटना सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत सारी गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, किसान भगोली साहू के ट्रेक्टर में तड़के तीन बजे आग लग गई। इस आगजनी में ट्राली में रखी धान की फसल जलकर खाक हो गया। किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भगोली साहू साहू को लाखों का नुकसान हो गया। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। 

Similar News

एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश: अपर कलेक्टर को बच्चों ने बताया अपना दर्द, कार्रवाई की मांग

लामनी बर्ड पार्क में पहुंच रहे नए मेहमान: बुद्धिमान ब्लू गोल्ड मकाऊ और नकल करने में माहिर अफ्रीकन ग्रे पैरट्स

धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने: बोले- पुलिस प्रशासन ध्यान दे, वरना हम लोग बरतेंगे सख्ती