Logo
सीएम विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 1 मई को मजदूर दिवस को लेकर हो सकती है। मेयर मीनल चौबे की अध्यक्षता में  निगम रायपुर नगर निगम MIC की बैठक होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

कैबिनेट की बैठक : सीएम विष्णु देव साय ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 1 मई को मजदूर दिवस को लेकर हो सकती है। मजदूरों को लेकर कई घोषणा हो सकती है। सीएम 5 मई से सुशासन तिहार को लेकर प्रदेशभर का दौरा करेंगे।  

रायपुर नगर निगम MIC की बैठक : मेयर मीनल चौबे की अध्यक्षता में  निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में रायपुर नगर निगम MIC की बैठक होगी। बैठक 2 बजे निगम मेयर इन काउंसिल की होगी। इस दौरान पेयजल समस्या समेत अनेक विषयों पर चर्चा होगी।  

SOR 2025 का विमोचन : जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप SOR 2025 का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम 10.30 बजे न्यू सर्किट हाउस में होगा। विभागीय दर अनुसूची 2025 (एसओआर) का विमोचन करेंगे। इस दौरान सचिव राजेश टोप्पो, मुख्य अभियंता इंद्रजीत उइके समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे।  

5379487