CG की संक्षिप्त खबरें [21 March] : मौसम ने बदली करवट, विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
मौसम ने बदली करवट
छत्तीसगढ़ में आज मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। वहीं अगले तीन दिनों में 2-4 डिग्री तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश में बारिश के आसार दिख रहे हैं। तेज हवा और ओला वृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे। बलरामपुर में जमकर ओलावृष्टि हुई। गांव का नजारा शिमला की तरह दिख रहा है।
विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
विश्व वानिकी दिवस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। दोपहर 1 बजे से विधानसभा के समिति कक्ष में संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। विश्व वानिकी दिवस की थीम फॉरेस्ट एण्ड फूड रखी गई है। संगोष्ठी खाद्य सुरक्षा, पोषण और आजीविकोपार्जन में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर आधारित होगी।
विधानसभा के बजट सत्र का 17वां दिन
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 17वां दिन है। सरकार सदन में लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक लाएगी। प्रश्नकाल में सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा जवाब देंगे। सीएम साय और डिप्टी सीएम अरुण साव विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। सदन में आज 75 ध्यानाकर्षण लगाया जाएगा। शासकीय विधि विषयक कार्य में सीएम साय, मंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, लखन देवांगन और केदार कश्यप चर्चा करेंगे। 9 शासकीय विधि विषयक प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन में आज 4 अशासकीय संकल्प लाए जाएंगे। विधायक अजय चंद्राकर, रिकेश सेन, धर्मजीत सिंह अशासकीय संकल्प लाएंगे।
