रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
दो जिलों के दौरे पर सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कुनकुरी में स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। स्वास्थ्य शिविर और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। शाम 4 बजे राजधानी में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। महतारी वंदन की किश्त जारी करेंगे। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 में शामिल होंगे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान का दिन
सीएम विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि, यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने बताया कि, राज्य की लगभग 70 लाख माताओं और बहनों को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिससे वे अपने परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकें। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।










