CG की संक्षिप्त खबरें [2 March] : सरगुजा दौरे पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय

chhattisgarh news in hindi, raipur, chhattisgarh, छत्तीसगढ़ न्यूज
X
आज की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह और कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सरगुजा दौरे पर विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सुबह 9:45 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.45 बजे रायपुर निवास पहुंचेंगे।

नगर पालिका शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह और कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। 9.45 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। नगर निगम, अम्बिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 02.00 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। 05.30 बजे अपने निवास स्थान पर वापस लौटेंगे।

दोपहर को होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय आज कैबिनेट की बैठक लेंगे। सीएम साय की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे मंत्रालय में बैठक होगी। बजट के एक दिन पहले कैबिनेट बैठक हो रही है। 3 मार्च को राज्य का बजट पेश होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story