CG की संक्षिप्त खबरें [22 feb]: साय कैबिनेट की बैठक, रायपुर और जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
बजट सत्र के पहले साय कैबिनेट की बैठक होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

साय कैबिनेट की बैठक

बजट सत्र के पहले साय कैबिनेट की बैठक होगी। सुबह 11 बजे मंत्रालय में बैठक होगी। सीएम साय अध्यक्षता करेंगे। बजट सत्र सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रायपुर और जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। मंत्रालय में बजट सत्र से पहले मंत्रिपरिषद की बैठक लेंगे। 2:35 बजे हेलीपैड से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। देर शाम 6 बजे राजधानी वापस लौटेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story