CG की संक्षिप्त खबरें [21feb]: दूसरे चरण के चुनाव की होगी मतगणना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वाँ जन्मदिन
आज की बड़ी खबरें
आज की बड़ी खबरें
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
दूसरे चरण के चुनाव की होगी मतगणना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज दूसरे चरण की मतगणना है। 43 विकासखंडों में दूसरे चरण का मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कुल 77.06% मतदान हुआ। 76.2% पुरुष, 77.88% महिला, 6.59% अन्य ने मतदान किया। आज परिणाम जारी होगा। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतदान हुआ था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वाँ जन्मदिन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 61वाँ जन्मदिन है। निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। 10.30 बजे रायपुर निजी निवास बगिया जाएंगे। वहां पर सत्यनारायण व्रत कथा सुनेंगे। शाम 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे।


