CG की संक्षिप्त खबरें [17 feb]: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान, सीएम साय करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

chhattisgarh news in hindi, raipur, chhattisgarh, छत्तीसगढ़ न्यूज
X
आज की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज होगा। एक करोड़ 58 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। प्रथम चरण में पंच के 60 हजार 203, सरपंच के 14 हजार 646, जनपद पंचायत सदस्य के 4,587 और जिला सदस्य के 702 अभ्यर्थी चुनाव लड़े रहे हैं। प्रथम चरण के लिए 9 हजार 873 मतदान केंद्र बने हैं। त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव बैलट पेपर से होगा और कल इसका परिणाम भी आएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंत्रालय में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की बैठक लेंगे। ऊर्जा विभाग की बैठक में भी शामिल होंगे। मुख्य बजट और नवीन मद प्रस्तावों पर मंत्री स्तरीय चर्चा करेंगे। वित्त विभाग के साथ मुख्यमंत्री साय बजट पर चर्चा करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story