A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
सोमवार की बड़ी ख़बरें
तीन जिलों के दौरे पर सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर, रायपुर और दुर्ग जिले का दौरा करेंगे। सुबह 12:00 भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक में शामिल होंगे। बलरामपुर जिला के श्रीकोट गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शिरकत करेंगे। बलरामपुर से रायपुर लौटकर दुर्ग जिला के लिए रवाना होंगे। रात 8.30 बजे भिलाई रिसाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 10 बजे सीएम आवास पहुंचेंगे।
जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र
नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज भाजपा घोषणापत्र जारी करेगी। दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।
छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी का निधन
पूर्व छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष राजेश अवस्थी का निधन हो गया। देर रात अस्पताल में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ। छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रमुख अभिनेता राजेश अवस्थी अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई हैं। राजेश अवस्थी भारतीय जनता पार्टी के साहित्यिक, संस्कृतिक मोर्चा के संयोजक रह चुके हैं।
