A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी ख़बरें 

बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज 

शुक्रवार से BJP के कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से BJP मेगा प्रचार करेगी। इंडोर स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। सीएम विष्णुदेव साय के साथ मंत्रिमंडल मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में शामिल होने 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। महापौर और रायपुर के 70 पार्षदों के पक्ष में प्रचार होगा। बीजेपी सभी निकायों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। 

धान खरीदी का आखरी दिन 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आज आखरी दिन है। किसान 146 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान बेच चुके हैं। 25 लाख 21 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है। राज्य सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था। 2739 उपार्जन केंद्र धान खरीदी करने बनाए गए थे। 

रायपुर में रहेंगे सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में मौजूद रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राजधानी के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। 

प्रदेश में बढ़ने लगी है गर्मी 

प्रदेश में अब गर्मी बढ़ने लगी है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवा का सिलसिला थम गया है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। ठंडी हवा के थामने से वातावरण में शुष्कता बढ़ी है। सरगुजा के अलावा सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ज्यादा है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।