A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
शनिवार की बड़ी ख़बरें
शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आयेंगे। शाह 16 दिसंबर तक प्रवास पर रहेंगे। शाह आज रात साढ़े 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे और होटल मेफेयर रिसार्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर्स अवार्ड परेड कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जगदलपुर में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही सरेंडर करने वाले नक्सलियों से भी मुलाकात करेंगे और नक्सल प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। 16 दिसंबर को शाम 4 बजे बस्तर से रायपुर लौटेंगे। शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
कांग्रेस करेगी चरणबद्ध आंदोलन : साय सरकार के 1 साल पर कांग्रेस 17 दिसंबर तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी। आज प्रदेश महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। प्रदेश महिला कांग्रेस सभी जिला मुख्यालय में एक घंटे प्रदर्शन करेगी। वहीं 15 दिसंबर को छात्र हित के मुद्दों को लेकर एनएसयूआई प्रदर्शन करेगी। जबकि 16 दिसंबर को बेरोजगार युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और रोजगार की मांग को लेकर युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी। इसके साथ ही 17 दिसंबर को प्रदेश में हो रही धान खरीदी में अनियमिताओं को लेकर किसान कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।
धान खरीदी का महाअभियान जारी : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान जारी है। अब तक लगभग 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। वहीं धान खरीदी के एवज में 10.61 लाख किसानों को राशि ट्रांसफर हो चुकी है। जबकि 10 हजार 771 करोड़ रुपए का किसानों को भुगतान हो चुका है। सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक : 15 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। रायपुर के एक निजी होटल में दोपहर 12 बजे बैठक होगी। वहीं 16 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगा।
