A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
बुधवार की बड़ी ख़बरें
सीएम साय कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत : सीएम विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में साइबर भवन उद्घाटन और एमओयू निषादन समारोह में शामिल होंगे। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की शुरुआत होगी। हाईटेक साइबर लैब में जटिल साइबर अपराधों की विवेचना होगी। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय परिसर में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद सीएम साय शाम 4 से 5 बजे नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा : सीएम साय आज शाम दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। शाम 6 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होंगे। इस दौरान वे दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि छत्तीसगढ़ सदन में विश्राम करेंगे।
औद्योगिक नीति कार्यशाला आज : औद्योगिक नीति पर आधारित निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला दोपहर 12 बजे नया रायपुर में आयोजन होगा। कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के उद्योगों को वैश्विक बाजार के लिए तैयार करने पर चर्चा होगी।
प्रदेशभर के दिव्यांगों प्रदर्शन : प्रदेशभर के दिव्यांगों का राजधानी रायपुर में प्रदर्शन जारी है। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांग संघ का प्रदर्शन कर रहे हैं। टिकरापारा साहू भवन के सामने देर रात से सड़क पर बड़ी संख्या में दिव्यांग धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान दिव्यंगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
