haribhoomi hindi news
सीएम विष्णुदेव साय जनजाति गौरव दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें 

जनजातीय गौरव दिवस का दूसरा दिन

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कार्यक्रम में बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। सीएम विष्णुदेव साय जनजाति गौरव दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव में शामिल होंगे। साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद सीएम साय पंडरी स्थित खालसा स्कूल जाएंगे। वहां पर प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 हितग्राही सर्वेक्षण की शुरुआत

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 हितग्राही सर्वेक्षण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव इसका शुभारंभ करेंगे। मुंगेली में दोपहर ढाई बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक कार्यक्रम में शुभारंभ करेंगे। राज्य के शहरी आवासहीनों को पक्का आवास मिलेगा। 189 नगरीय निकायों में हेल्पडेस्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा मिलेगी। पिछले 11 माह में 49,834 आवास पूर्ण किए गए हैं। EWS, LIG, MIG वर्ग के लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। 
 

7