CG की बड़ी खबरें : बलौदाबाजार जाएंगे सीएम साय, इंडियन रोड क्रांग्रेस के 83वें एनुअल सेशन का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी 

cg news today
X
CG की बड़ी ख़बरें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

आज बलौदाबाजार जाएंगे सीएम साय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय दोपहर 12:00 बजे रायपुर से बलौदा बाजार के लिए रवाना होंगे। जहां पर वे भूमि पूजन, लोकार्पण और दिवाली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 3:00 बजे रायपुर वापस लौटेंगे। शाम 6:30 बजे महादेव घाट पहुंचेंगे जहां पर छठ महापर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इंडियन रोड क्रांग्रेस के 83वें एनुअल सेशन का शुभारंभ : भारतीय रोड कांग्रेस की तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। 8 से 11 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में आयोजन होगा। डीसीएम अरुण साव आज तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। अधिवेशन में दुनियाभर में निर्माण क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी और प्रयोग पर भी चर्चा होगी। तीन दिवसीय अधिवेशन में 3 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे।

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव प्रचार में तेजी : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में तेजी आएगी। चुनाव प्रचार के अंतिम पांच दिन राजनीतिक पार्टियाँ अपनी ताकत झोंकेगी। 13 नवंबर को चुनाव होने है, उसके पहले 11 तारीख को शाम 5 बजे प्रचार थम जाएगा।

तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं : छत्तीसगढ में आगामी पांच दिनों मे तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं अंबिकापुर में तापमान 14.4 डिग्री तक पहुंचा चुका है। राजधानी रायपुर में आज आसामान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट भी जारी कर सकते हैं। इसके अलावा नवा रायपुर और रायपुर में कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story