A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- PWD विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां दो कार्यपालन अभियंता अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। बीजापुर जिले में फरसेगढ़ टीआई की गाड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। हमले में टीआई आकाश मसीह बाल-बाल बचे। कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने भिलाई से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये तीनों आरोपी वारदात के बाद दुर्ग में छिपे हुए थे।
बुधवार की खास खबरें
PWD अधिकारियों पर गिरी गाज : दो ईई की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश, साव बोले- गड़बड़ी मिली तो होगा एक्शन : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां दो कार्यपालन अभियंता अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।दोनों अधिकारियों ने क्रय नियमों का उल्लंघन कर खरीदी में भ्रष्टाचार किया था। जिसके बाद दोनों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
टीआई की गाड़ी पर नक्सली हमला : बीजापुर के रास्ते पर किया IED ब्लास्ट, बाल-बाल बचे फरसेगढ़ थानेदार : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में फरसेगढ़ टीआई की गाड़ी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। हमले में टीआई आकाश मसीह बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि, शासकीय कार्य के लिए जवानों के साथ फरसेगढ़ टीआई आकाश मसीह बीजापुर जा रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया।
पकड़े गए कांग्रेस नेता के हत्यारे : दुर्ग से 3 आरोपी गिरफ्तार, गोली मारने के बाद भिलाई में थे छिपे : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने भिलाई से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये तीनों आरोपी वारदात के बाद दुर्ग में छिपे हुए थे। आरोपियों को लेकर पुलिस नारायणपुर रवाना हो गई है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिए गया है।
निगम मंडलों में नियुक्ति जल्द : नेताम बोले- भाजपा में संगठन और सरकार तालमेल से करती है काम, कांग्रेसी मौसमी नेता : छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की नियुक्ति कर दी गई है। बुधवार को मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, हमारे यहां दीगर पार्टियों की तरह जूतम पैजार नहीं होता। संगठन और सरकार मिलकर जो तय करते हैं उसी तरह काम होते हैं। निगम मंडलों में जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।
किसान की बाड़ी में दिखा कमोडो ड्रेगन : देखिए एक्सक्लूजिव वीडियो.. कैसे ग्रामीण ने हिम्मत दिखाकर उसे पकड़ा : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामनगर गांव की बस्ती में दुर्लभ कोमोडो ड्रैगन प्रजाति की छिपकली पाई गई है। जो कि, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। वहीं इसे देखने के लिए किसान के घर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
