A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
संजय यादव-कवर्धा। कवर्धा जिले में दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड अश्वनी पांडे को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी से मृतिका की स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक मृतिका 3 शादी कर चुकी है। मृतिका वसुंधरा आरोपी से भी शादी करने वाली थी। आरोपी अश्वनी पांडेय ने बताया कि, 23 दिसंबर 2023 को नोटरी हुई थी। जिसके बावजूद शादी करने से आरोपी बॉयफ्रेंड आनाकानी कर रहा था और मृतिका वसुंधरा वैष्णव आरोपी से शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन आरोपी लड़का शादी करने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के पास मृतका की स्कूटी, मोबाईल और घर में लगे ताले की चाबी को बरामद किया है। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, दोनों ने पूर्व में कोर्ट मैरिज की थी और उनमे आये दिन विवाद होता था। जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने दोनों हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी का नाम अश्वनी पांडेय बताया जा रहा है वह बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी के रहने वाला है। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को मिली थी घर में लाश
दरअसल, रविवार को एसपी ऑफिस के सामने बंद घर में मां बेटी की सड़ी-गली हालत में लाश मिली थी। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी और हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देखा कि, घर के गेट में ताला लगा है। जिसके बाद ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई और देखा की दो लाश पड़ी है। जिसके बाद रायपुर से फॉरेन्शिक की टीम पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। वहीं लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं घर के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
कवर्धा हत्याकांड का मुद्दा विधानसभा में उठा
विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, कवर्धा में लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका समर्थन कांग्रेस विधायक उमेश पटेल, विक्रम मंडावी, द्वारकाधीश यादव ने भी किया। विधायकों ने कहा कि, कवर्धा गृहमंत्री का क्षेत्र होने के बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
एसपी ने दी मामले की जानकारी
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि, 22 तारीख की रात दोनों के बीच विवाद हुआ फिर मृतिका लड़की ने पहले अपनी मां को गला घोंटकर हत्या कर दी फिर आरोपी ने मृतिका वसुंधरा वैष्णव की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
