तलवारबाज गिरफ्तार : पुलिस के हत्थे चढ़े 3 किन्नर, दो गुटों में हुई थी जमकर मारपीट

bilaspur
X
पुलिस के हत्थे चढ़े 3 किन्नर
बिलासपुर पुलिस ने तलवार लेकर मारपीट के आरोपी तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है। यहां किन्नरों के दो गुट आपस में अक्सर भिड़ते रहेते हैं।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थर्ड जेंडर के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से धारदार तलवार और डंडा भी जप्त किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 की जनवरी शाम की है। बताया जा रहा है कि, साकिर हुसैन और श्रेया श्रीवास पर बीते 28 जनवरी को दूसरे पक्ष के किन्नरों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर रजिया खुरसौल, रूपा ध्रुव और वैष्णवी यादव को गिरफ्तार किया है।

दो गुटों में पहले भी हुई थीं झड़पें

बताया जा रहा है कि, राजा किन्नर और रजिया किन्नर गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों गुट एक दूसरे पर अपने क्षेत्र में काम करने का आरोप लगाकर एक दूसरे से उलझते रहे हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम भी दोनों गुटों के सदस्य आपस में भिड़ गए थे। मामला इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही एक युवक को किन्नरों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित युवक लोगों से मदद मांगते हुए जान बचाकर भागता रहा।

मारपीट के बाद दोनो गुट पहुंचे थाने

झगड़े के बाद किन्नर ने भी अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में किन्नरों की भीड़ थाने पहुंच गई। इस दौरान दोनों गुट के किन्नर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। तब पुलिस ने उन्हें झगड़ा करने और हंगामा मचाने से मना किया। साथ ही उन्हें शिकायत में अपनी-अपनी बात रखने की समझाइश दी। पुलिस ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान थाने में देर रात तक दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story