आशीष कुमार- बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में सोमवार रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई है। जहां चोरों ने दो व्यवसायियों को लाखों रुपए की चपत लगा रफू चक्कर हो गए। एक बार फिर से बतौली नगर में चोरी होने से व्यापारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है। जहां व्यापारियों द्वारा बतौली में रात्रि गस्त को दुरस्त करने की मांग की जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार, बतौली नगर के हृदय स्थल वाटिका पारा में बीती देर रात चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोल दिया। अज्ञात बदमाशों ने योगेश क्लॉथ स्टोर और जय माता दी एग्रो को निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
लाकर को पेचकस से तोड़कर पैसा पार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। जहां जय माता दी एग्रो के संचालक संतोष गुप्ता ने 70 हजार की चोरी होने की पुष्टि कर रहे है। जिनका काउंटर के लाकर को पेचकस से तोड़कर पैसा पार कर दिए।
आपको बता दें कि, संतोष गुप्ता राष्ट्रिय राजमार्ग 43 से सटे जय माता दी एग्रो की दुकान है। जबकि दुकान से ऊपर परिवार सहित रहते है, जहां चोरों ने दुकान का शटर को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके साथ ही चोरों ने जय माता दी एग्रो के सामने योगेश क्लॉथ में भी घुस कर पैसा व कपड़ा ले गए है, जिनका खुलासा अभी नहीं हुआ है। फिलहाल, बतौली पुलिस सी सी टीवी फुटेज को खंगाल रही है।
घटना के बाद वाटिका पारा समेत पूरे शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी विवेक सेंगर ने कहा कि, इस चोरी की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों प्रतिष्ठानों से कितना का चोरी हुआ। उसका विवेचना किया जा रहा है। संतोष गुप्ता के यहां 70 हजार की चोरी का बात सामने आई है। योगेश क्लॉथ में जांच किया जा रहा है। चोरों को जल्द ही पकड़ कड़ी करवाई की जाएगी।