सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

नौशाद अहमद-सूरजपुर। सूरजपुर के अंबिकापुर बनारस अंतराज्यीय मार्ग में बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई सामने आई है। जहां पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर दो कारों को जब्त किया है। 

यह पूरा मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही के पास का है। जहां 16 फरवरी को आरोपी युवकों द्वारा बीच मार्ग को अवरुद्ध करते हुए बर्थडे जश्न आतिशबाजी के साथ मनाते वीडियो में नजर आए थे, जहां एम्बुलेंस समेत कई वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था। इसका विडियो एक दिन पहले वायरल होते ही एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित किया और जल्द इसमें शामिल युवकों की गिरफ्तारी की बात कही। 

टीम के द्वारा इसमें शामिल छह युवकों को अंबिकापुर से गिरफ्तारी की गई वही एक आरोपी लटोरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जहां पुलिस ने सभी आरोपी युवकों को कोतवाली से में पैदल ले जाकर कोर्ट में पेश कराया। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

युवकों ने मनाई बर्थडे पार्टी
सूरजपुर जिले में कुछ युवकों ने बीच सड़क पर जन्मदिन की पार्टी मना डाली। पटाखे फोड़कर घंटों तक मार्ग जाम रखने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है। 

 बताया जा रहा है कि, अंबिकापुर के कुछ युवक लटोरी चौकी क्षेत्र के सोनवाही इलाके में बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान युवकों ने सड़क पर केक काटा और जमकर पटाखे फोड़े, जिससे अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।