बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के प्रशिक्षण संस्थान डाइट में छात्राध्यापकों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य शिक्षार्थियों को प्रदेश की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराना और उनके व्यावहारिक ज्ञान का विस्तार करना था। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान डाइट बेमेतरा के छात्राध्यापकों ने पुरखौती मुक्तांगन, चम्पारण धाम, राजीव लोचन मंदिर और कुलेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन किया। साथ ही उसके बारे में पर्याप्त जानकारी किए।
पुरखौती मुक्तांगन नया रायपुर में छात्राध्यापकों ने छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, जनजातीय जीवन, ऐतिहासिक स्मृतियों एवं प्राकृतिक विरासत से संबंधित प्रदर्शनों को करीब से देखा और समझा। इसके बाद चम्पारण धाम में संत महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। चम्पारण के सुप्रसिद्ध स्वयंभू जंभेश्वर महादेव कवि दर्शन छात्र अध्यापकों ने किया। राजिम स्थित प्राचीन राजीव लोचन मंदिर में उन्होंने स्थापत्य कला एवं धार्मिक महत्व के विषय में जानकारी प्राप्त की। छात्र अध्यापकों को भोजन के रूप में प्रसादी भी प्राप्त हुई।

कुलेश्वर महादेव मंदिर के बारे में जानकारी दी गई
प्राचार्य जे के घृतलहरे और पीएसटीई प्रभारी अनिल कुमार सोनी भी छात्र अध्यापकों के साथ भोजन किया। वहीं कुलेश्वर महादेव मंदिर में त्रिवेणी संगम के समीप स्थित इस प्राचीन मंदिर की धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विशेषताओं पर मार्गदर्शकों द्वारा प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्थलों के इतिहास, महत्व एवं संरक्षण की आवश्यकता के विषय में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में होते हैं सहायक
छात्राध्यापक कोमल शर्मा ने कहा कि, ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं तथा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाते हैं। सभी छात्राध्यापकों ने इस ज्ञानवर्धक और ऐतिहासिक भ्रमण के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर डाइट के सहायक प्राध्यापक परस राम साहू, देवी प्रसाद चंदेश्वर, प्रहलाद कुमार टिकरिहा, जी एल खुटियारे, यमुना जागड़े, कीर्ति घृतलहरे, श्रद्धा तिवारी, नागेंद्र शर्मा, अमिंदर भारतीय, पूनम पाण्डेय, सरस्वती साहू, रोहित सेन, रामेश्वरी, राजेश यादव, चंद्रिका यादव सहित समस्त छात्राध्यापक उपस्थित रहे।









