धमतरी में सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट में एक मादा तेंदुए का गाय के शिकार करते हुए वीडियो वन विभाग के कैमरे में कैद हुआ है। कुछ दिन पहले शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गया था।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में अरसीकनहर जंगल में एक तेंदुए ने गाय का शिकार किया। मादा तेंदुए के शिकार की घटना वन विभाग के कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, तेंदुआ गाय को झाड़ियों में खींचकर ले जा रही है। यह घटना सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट की है।

दरअसल यह घटना धमतरी अरसीकनहर के जंगलों की है। जहां पर सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट में वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगाया है। जिसमें जंगली जानवरों के मूवमेंट कैमरे में कैद हो रहे है। इसी बीच एक दुर्लभ वीडियो कैमरे में कैद हुआ है,जिसमें मादा तेंदुआ गाय का शिकार करते नजर आ रही है।

ट्रैप कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ 

सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व इलाके में तेंदुओं की अच्छी खासी संख्या है। कई बार ये जानवर इंसानी बस्तियों में भी घुस जाते है। DFO वरुण जैन ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है, जो कुछ दिन पहले शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गई थी। उसके शरीर में क्लच वायर फंसा हुआ था। मादा के साथ एक शावक भी था। यह वही मादा तेंदुआ है, जो अब स्वस्थ दिख रही है। उसके शरीर से क्लच वायर निकल चुका है।