A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विधायक और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद साय कैबिनेट में नए मंत्रियों को लेकर कयासों के बाजार गर्म हो चुके हैं। इसी कड़ी में हमारे संवाददाता ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत से बातचीत की। जहां क्या राजेश मूणत मंत्री के रूप में साय मंत्रिमंडल में नया चेहरा हो सकते हैं का सवाल पूछे जाने पर पूर्व मंत्री और विधायक ने कहा कि, बीजेपी का कार्यकर्ता ही सरकार के मंत्री पद पर विराजमान होगा। हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं पार्टी जो काम देती है वह निष्ठा पूर्वक करते हैं। 

कांग्रेस अपनी पार्टी को देखे 

उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार प्रदेश में चौमुखी विकास कर रही है। संगठन में भी काम करने में उतना ही मजा आता है। उतना ही मजा साय सरकार में काम करके आता है। जनता की सरकार बन गई है और अब चिंता की बात नहीं है। सभी काम सांय- सांय होंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, सिर फुटव्वल की स्थिति बीजेपी में हो सकती है जिस पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अपनी पार्टी को देख ले, उसमें क्या कुछ हो रहा है ? अपनी पार्टी की चिंता करें भाजपा की चिंता न करें। बीजेपी संगठन आधारित पार्टी हैं और नेताओं पर आधारित पार्टी नहीं हैं। 

बीजेपी का मेयर बनेगा तो हम सड़क चौड़ीकरण करेंगे

राजधानी रायपुर की सड़कों का जिक्र करते हुए कांग्रेसी मेयर पर निशाना साधते हुए पूछा कि, सड़क चौड़ीकरण को लेकर 5 सालों में क्या किया गया ? बीजेपी का मेयर बनेगा तो हम सड़क चौड़ीकरण करेंगे। लेकिन जो- जो वादे भाजपा ने किए हैं वह सब पूर्ण होंगे। सांय- सांय काम होगा। जांच के आदेश भी दे दिए कार्यवाही भी की जा रही है। 

कांग्रेस का काम केवल सुर्खियां बटोरना है

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेसियों से पूछिए पीएससी में जो घोटाला हुआ था। बेरोजगार नौजवानों के नाम की नौकरी खा गए। सबूत के साथ दस्तावेज दे दिए थे, 
तब एक कांग्रेसी कुछ नहीं बोला। छत्तीसगढ़ के नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार होता रहा तब कांग्रेसी कुछ नहीं बोले। कांग्रेस का काम केवल सुर्खियां बटोरना है। यह जनहित में काम नहीं करते यह केवल व्यक्तिगत हित में काम करते हैं। इसीलिए तो आधे है जेल में आधे बेल में और आधे इंतजार में हैं।