A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जीवानंद हलधर-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी एंट्री मार दी है और स्कूलें खुल चुकी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के ऊपर छत गिर पड़ी। छत गिरने की वजह से 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। जिन्हें तत्काल ही तोकापाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं। 

बताया जा रहा है कि, दरभा ब्लाक के छोटे गुडरा स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे। तभी जर्जर छत बच्चों के ऊपर जा गिरी और बच्चे घायल हो गए। हालांकि, इस हादसे में सभी बच्चे खतरे से बाहर है। लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि, आखिर मरम्मत के नाम पर आये करोड़ों रुपये कहां खर्च किये गए। जिस स्कूल में जो हादसा हुआ है, वह स्कूल 15 साल पुराना हैं। स्कूल का छत और भवन पूरी तरह से जर्जर हो चूका है। लेकिन भवन के बाहर लीपापोती कर स्कूल को रंग रोगन कर दिया गया। 

पढ़ते समय गिरी छत 

स्कूल की छत में पानी भरे होने के कारण स्कूल के अंदर की छत जर्जर हो गई थी। जब मासूम बच्चे स्कूल में क, ख, ग की पढ़ाई कर रहे थे। तभी उनके ऊपर छत का मलबा पूरी तरह से गिर गया। गनीमत रही किम क्लास में बच्चो की संख्या ज्यादा नही थी। वरना इस घटना में काफी बच्चे घायल हो जाते। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का कहना है कि, स्कुल काफी पुराना था और मरमम्त नहीं की गई थी। जिससे यह घटना घटित हुई हैं। फिलहाल इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।