A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से शादी समारोह से लौटे रहे तीन युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तीनों युवक एक ही परिवार के हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है। मामला जगदलपुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को दंतेवाड़ा में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद रफीक अपने परिचित के घर शादी समारोह में शमिल होने गए थे। शादी समारोह से शामिल होकर तीनों अपने घर लौट रहे थे। तभी तोकापाल से आरापुर तालाब के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के पास खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। इस हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राह चलते लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि, तीनों युवक एक ही परिवार के हैं। 

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दशगात्र में शामिल होने जा रहे धमतरी के तीन की मौत

वहीं कुछ दिन पहले ही ओडिशा के नबरंगपुर जिले से सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रायघर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को धमतरी निवासी 8 ग्रामीण एक ऑटो में सवार होकर ओडिशा के नबरंगपुर जिले के धदरापारा गांव जा रहे थे तभी जोड़ेगा के पास उनकी ऑटो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबदस्त था कि, ऑटो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, सभी ग्रामीण एक ऑटो में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शमिल होने के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।