A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। यह तीनों शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में इनकी बाइक पेड़ से जा टकराई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से तीनों की लाश निकाली गई और पुलिस को
जानकारी दी गई। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
बता दें शनिवार को ठीक शाम 7 बजे एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर शादी में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। लेकिन यह तीनों जैसे ही कर्नाहन पुल के पास पुहंचे, बाइक अनियिंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई है।
तीन युवकों को स्कॉर्पियों ने टक्कर मारी
दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के बलौदबाजार में बाइक सवार तीन युवकों को स्कॉर्पियों ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों अंबिकापुर में एक शादी अंटेड करने के लिए भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच यह सड़का हादसा हो गया। तीनों युवक
बलौदाबाजार के नयापार में रहने वाले थे।
बता दें, मृतक तीनों युवक बलौदाबाजार से अंबिकापुर के लिए निकले थे। लेकिन बीच रास्ते में ही कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से तीनों अपनी जान नहीं बचा सके। इस हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल पर एक मिनट भी नहीं रुका और वहां से भाग निकला।
तेज रफ्तार कार का कहर
ग्राम खमरिया और ग्राम अर्जुनी के बीच हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियों SUV- CG04 ने 5218 बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस अब कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। स्कॉर्पियों SUV- CG04, इस नंबर के जरिए पुलिस की टीम कार चालक का जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।
आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि, तीनों युवक ट्रेन पकड़ने के लिए भाटापार रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच अर्जुनी भाटा के पास सड़क हादसा हो गया है। हमारी टीम ने आरोपी की कार स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को खोजने में लगे हुए हैं।
