शादीशुदा महिला से दुष्कर्म : 19 साल के युवक ने 23 साल की युवती को दिया झांसा, एक माह बाद जुटाई शिकायत की हिम्मत

raipur crime
X
आरोपी गिरफ्तार
19 साल के युवक ने शादीशुदा महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला अपने पति से अलग हो चुकी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादीशुदा महिला को अपने प्यार जाल मे फंसाया, फिर महिला के घर मिलने गया। महिला को अकेला पाकर युवक की नीयत खराब हो गई। उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के एक महीने तक महिला आरोपी की धमकियों से डरती रही, फिर उसने हिम्मत जुट कर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकयात दर्ज कर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 19 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ धरमु सोनवानी है। बताया जा रहा है कि, युवक ने गांव में रहने वाली 23 साल की शादीशुदा महिला को पहले अपने प्यार जाल में फंसाया, फिर महिला के घर मिलने गया। महिला को अकेला पाकर युवक की नीयत खराब हो गई। उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के एक महीने तक महिला आरोपी की धमकियों से डरती रही, फिर उसने हिम्मत जुट कर आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकयात दर्ज कर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई।

घटना के एक माह बाद की शिकयात

पीडि़ता ने बताया कि, वो अपने पति से अलग हो चुकी है। गांव के ही रहने वाले 19 साल के धर्मेंद्र उर्फ धरमु सोनवानी ने दोस्ती कर ली। दोस्ती धीरे - धीरे प्यार में बदल गई। 2 दिसंबर की रात आरोपी ने महिला को किसी बहाने से कोठार में मिलने बुलाया। उसने महिला को अकेले पाकर उसके दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने जब आरोपी से शादी के लिए कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। उसने महिला के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इन धमकियों से महिला बुरी तरह से डर गई। जैसे -तैसे कर महिला ने हिम्मत जुट कर घटना के एक महीने बाद इसकी शिकायत दर्ज कर कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story