राजनांदगाव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सी.आर.पाटिल : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में लिया हिस्सा, 35 कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण 

Union Minister CR Patil reached Rajnandgaon
X
राजनांदगाव पहुंचे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर.पाटिल, सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रायपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर.पाटिल छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जहां वो सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ राजनांदगांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

छत्तीसगढ़ पहुंचते ही केन्द्रीय मंत्री ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर सीएम श्री साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री बोले- स्वच्छता अभियान के 10 साल हुए पूरे

रायपुर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि, देश में PM मोदी की सरकार को 10 साल हो गए हैं, 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई थी और उसके10 साल पूरे हो गए हैं। स्वच्छता में बड़ा काम हुआ है और सभी में काफी जागरूकता आई है।

इसे भी पढ़ें... केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का छत्तीसगढ़ दौरा : राजनांदगांव में स्वच्छता ही सेवा अभियान में होंगे शामिल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story