राजनांदगांव। कलेक्टर गाईड लाईन अनुसार सम्पत्ति करों की दरों में संशोधन प्रति वर्ष किया जाना है। लेकिन पिछले 09 वर्षो में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सम्पत्तिकर निर्धारण हेतु शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड तथा प्रचलित कलेक्टर गाईड लाइन के अनुसार ARV (वार्षिक भाड़ा मूल्य) दर का निर्धारण किया गया था, जिसे नियमानुसार सामान्य सभा से उक्त दरों की स्वीकृति पश्चात अप्रैल माह से 2026-27 के सम्पत्तिकर लिया जा रहा है।
प्रचलित कलेक्टर गाईड लाईन अनुसार दरो में संशोधन से सम्पत्तिकर की दरों में वृद्धि हुई साथ ही पूर्व वर्षो में सम्पत्ति कर की गणना प्रक्रिया तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार सम्पत्तिकर की गणना प्रक्रिया के कारण वर्तमान वर्ष के सम्पत्तिकर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। चुकि वर्षों से सम्पत्तिकर में वृद्धि नहीं की गयी थी। इस वर्ष नियमों के तहत तथा कलेक्टर गाईड लाईन अनुसार दर निर्धारित करने पर सम्पत्तिकर में लगभग सभी वार्डो में अप्रत्यासित वृद्धि हुई। जिससे जनसामान्य पर सम्पत्तिकर वृद्धि का आर्थिक बोझ पड़ा। जिसका परिणाम यह हुआ कि कुछ क्षेत्रों में सम्पत्तिकर दुगुना तथा कहीं- कहीं दुगुना से ज्यादा वृद्धि हो गयी। जिसका जनसामान्य पर आर्थिक बोझ बढ़ गया।
महापौर ने लोगों को दी जानकारी
महापौर मधुसूदन यादव से बढ़ी दर के आधार पर इस वर्ष जिन लोगों के सम्पत्तिकर में डबल से ज्यादा वृद्धि हुई उन लोगों जानकारी दी। संज्ञान में उक्त विषय आने पर महापौर श्री यादव ने महापौर परिषद की बैठक बुलाकर जनसामान्य को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से मुक्त करने एवं निकाय की आार्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने को ध्यान में रखते हुए, पुर्नविचार कर सम्पत्तिकर के दर में संशोधन किया।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में लिए जाने वाले सम्पत्तिकर करने के दिए निर्देश
पूर्व वित्तीय वर्ष 2025-26 के दरो में निम्नानुसार संशोधन कर वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु लिये जाने वाले सम्पत्तिकर का सुधार करने का निर्देशित किया है। जिसके आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में खुली भूमि एवं आवासीय सम्पत्ति पर दर 10 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार पर व्यवसायिक/औद्योगिक सम्पत्ति पर सम्पत्तिकर 20% की वृद्धि किये जाने का निर्णय लिया गया। अर्थात यदि किसी आवासीय सम्पत्ति पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में सम्पत्तिकर 2 हजार रुपये लग रहा है जो नई बढ़ी दर से कई क्षेत्रों में 4 हजार से 5 हजार हो रहा था उसे कम कर 10 प्रतिशत के आधार पर इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सम्पत्तिकर 2 हजार में 2 सौ रुपये वृद्धि कर 2 हजार 2 सौ रुपये लिया जाएगा। इस प्रकार 3 हजार रूपये कम करने का प्रयास किया गया।
इन पर भी हुआ सुधार
इसी प्रकार खुली भूमि में वित्तीय वर्ष 2025-26 में सम्पत्तिकर 1 हजार रूपये लग रहा है तो उसे इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सम्पत्तिकर 1 हजार 1 सौ रूपये लगेगा एवं व्यवसायिक/औधोगिक सम्पत्ति वित्तीय वर्ष 2025-26 में सम्पत्तिकर 30 हजार रुपये लग रहा है तो उसे इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में सम्पत्तिकर 30 हजार 6 सौ रुपये लगेगा। इस प्रकार महापौर ने पुर्नविचार कर इस वित्तीय वर्ष 2026-27 के सम्पत्तिकर में 10% एवं 20% दर में वृद्धि कर भार को कम करने का प्रयास किया है।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)