राजनांदगांव। प्रेस क्लब भवन राजनंदगांव में मंगलवार को संस्था के संरक्षक सुशील कोठारी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रेस क्लब राजनांदगांव की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के 3 वर्षीय आगामी कार्यकाल के निर्वाचन के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक सुशील कोठारी, सीएल जैन सोना, जितेंद्र मिश्रा, अशोक पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी, अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, श्याम खंडेलवाल, कमलेश स्वर्णकार, दीपांकर खोबरागड़े, अजय सोनी एवं अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। कुछ सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे हैं। तत्पश्चात नियमानुसार आय व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। आडिट रिपोर्ट की जानकारी दी गई।
इनको नियुक्त किया गया चुनाव प्रभारी
इसके पश्चात क्लब की आगामी 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चुनाव प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर भारद्वाज और अधिवक्ता मनोज चौधरी को नियुक्त किया गया। इस बैठक में अपील समिति का भी गठन कर दिया गया है।
मतदाता सूची का प्रकाशन
अपील समिति में प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक सी एल जैन सोना, पुरुषोत्तम तिवारी और जितेंद्र मिश्रा शामिल किए गए हैं। उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 2:00 बजे कर दिया गया। 11 मार्च 2026 को दावा आपत्ती का निराकरण दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। 11 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
अंतिम उम्मीदवारों की सूची 14 मार्च को वितरण
12 मार्च 2026 को नामांकन पत्रों का वितरण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों को 12 से 13 मार्च को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक जमा किया जाएगा। नामवापसी 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे तक लिया जा सकेगा। अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन और सिंबाल का वितरण 14 मार्च 2026 को किया जाएगा।
मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी
15 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रेस क्लब राजनंदगांव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी ततपश्चात मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा होगी। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर भारद्वाज और मनोज चौधरी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सहायक के रूप में अधिवक्ता विमल हाजरा, खेमराज वर्मा और मनीष तिवारी रहेंगे।








