A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को एक दिवसीय राजनांदगांव प्रवास के दौरान यहां पुलिस लाइन पहुंचकर जिले के विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की।

विस अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर टीम द्वारा 3 गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने जिले की खेल प्रतिभाओं से भेंट के दौरान कहा कि, वे अपनी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारें और प्रदेश सहित देश एवं अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्प्रर्धाओं में शामिल होकर देश का नाम रोशन करें। बताते चलें कि, आईबी ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए 10 लाख रुपए की राशि के आधुनिक तीर, कमान आदि सामग्री प्रदान की गई है। 

खिलाड़ियों ने की मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिशा साहू एवं भूमिका साहू ने भेंट की। अनिशा साहू ने नीदरलैण्ड में और भूमिका साहू ने जर्मनी में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने वाले एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों ने भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। पुलिस विभाग एवं स्वर्गीय अभिलेख अग्रहरि वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा तीरंदाजी में जिले के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। तीरंदाजी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 46 खिलाड़ी एवं उनके कोच भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर अपने प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया। 

खिलाड़ियों के लिए वाहन को दिखाई हरी झंडी

इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीरंदाजों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष तीरंदाजी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इन तीरंदाजों की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें और बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए कहा, वहीं इन तीरंदाजों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाडिय़ों को लाने-ले जाने वाले 26 सीटर वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। इस वाहन से खिलाडिय़ों को अन्य स्थानों पर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने जाने के लिए सुविधा होगी। इस अवसर पर पुलिस चौकी मोहला क्षेत्र अंतर्गत पुलिस भर्ती, अग्निवीर, वनरक्षक तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, आरक्षक भर्ती प्रक्रिया हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों तथा व्हालीबॉल के कोच एवं खिलाडिय़ों ने भी विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपने प्रशिक्षण एवं खेल के संबंध में उन्हें अवगत कराया। 

डा. रमन के साथ ये रहे मौजूद

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, खूबचंद पारख, रमेश पटेल, समाज सेवी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आईबी ग्रुप बहादुर अली, पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण उपस्थित थे।