रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। जहां झारग्राम में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इसके अलावा वे बिनपुर, गोपीवल्लभपुर और नयाग्राम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन रैलियों में भी शामिल हुए। सीएम श्री साय दिनभर चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद रात 8 बजे रायपुर लौट आए।
पश्चिम बंगाल में प्रचार से लौटने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की स्थिति बहुत खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अपार जनसैलाब उमड़ा है। प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भी जनता का सैलाब उमड़ रहा है। वहां की जनता TMC सरकार के खिलाफ आक्रोशित है।
सीएम साय चार प्रत्याशियों के नामांकन में हुए शामिल
आपको बता दें कि, भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों को अलग-अलग क्षेत्रों में उतारा जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय बंगाल में भाजपा के चार प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाने और उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।