रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर का 1 दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। न्यू सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, आज भारत आर्थिक स्थिति में चौथे नंबर पर है। हम जर्मनी को पीछे छोड़ आगे जाने की सोच रहे हैं। दुनिया के 4-5 देशों में भारत का नाम आता है।
उन्होंने आगे कहा कि, देश के अंदर इंफ्राक्चर बेहतर कैसे बने, ये दूसरा पहलू इसमें रखा गया है। गरीब, युवा, किसान की सहायता करने का कर्तव्य सामने रखा है। पहले कर्तव्य में इकनॉमिक ग्रोथ को सामने रखा जाएगा। सेमी कंट्रेक्शन मिशन उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान रखते है। 10 हजार करोड़ रुपया 5 साल के लिए इसमें रखा गया है। इलेक्ट्रॉनिक के लिए 40 हजार करोड़ रखा गया है।
कैपिटल ग्रुप्स बढ़ाने के लिए होगा काम
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि, वेयरयार्ड के लिए भी काम किया जाएगा। 3 डेलिकेटेड पार्क को लॉन्च करने की स्थिति मिली है। कैपिटल ग्रुप्स बढ़ाने के लिए काम किए जाएंगे। मशीनरी बनाने के लिए हाई टेक रूम बनाए जाएंगे।