haribhoomi hindi news
छत्तीसगए़ में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी की घोषणा कर दी है। पहले 1 मई से अवकाश घोषित था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए 20 अप्रैल से ही दुट्टियों की घोषणा कर दी है। उल्लेखनीय है कि, प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। 

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत जारी आदेश में कहा गया है कि, इससे पहले शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में 01.05.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ स्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये, राज्य शासन ने प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये 20.04.2026 से 1515.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है। यह भी कहा गया है कि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। 

Summer vacation Order
बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत
सरकार के इस निर्णय के तहत प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश निर्धारित तिथि से पहले ही लागू हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल हो रहा था।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7