रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दो सीटें खाली हो जाएंगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने इलेक्शन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है।
चुनाव आयोग द्वारा 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी करेगा। कैंडिडेट नामांकन 5 मार्च तक भर पाएंगे और 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं और 16 मार्च को वोटिंग होगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। वर्तमान में केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम राज्यसभा सांसद हैं।
चुनाव आयोग ने 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों में छत्तीसगढ़ की दो सीटें भी हैं, जो अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। जिसके बाद नए सांसदो की नियुक्ति हो जाएगी।