रायपुर। यदि आप रेल पर सफर करने वाले हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने रायपुर- उरकुरा- मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू किया है। इस तकनीकी अपग्रेड के चलते 5 अप्रैल को इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार, इस काम का उद्देश्य ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाना और संचालन को अधिक सुगम बनाना है।
5 अप्रैल को ये गाड़ियां समय पर नहीं चलेंगी
68728: रायपुर- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719: बिलासपुर- रायपुर मेमू पैसेंजर
68733: गेवरा रोड- बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734: बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
ये ट्रेने रद्द हो सकती हैं रद्द और प्रभावित
68861 (गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू)गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी, बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच ही चलेगी।
68862 (झारसुगुड़ा- गोंदिया मेमू) झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी, आगे गोंदिया तक नहीं जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए आप NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)