राजधानी रायपुर के बदमाश अब हाईटेक हो रहे हैं। जी हां... हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योकि, पुलिस ने पिस्टल और मैगजीन के साथ हिस्ट्रीशीटर नंदू शर्मा को गिरफ्तार किया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बदमाश अब हाईटेक हो रहे हैं। जी हां... हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योकि, जो बदमाश पहले चाकू लेकर घूमते थे, अब वे भी मॉर्डनाइज होकर पिस्टल लेकर धूम रहे हैं। सोमवार को रायपुर पुलिस ने पिस्टल और मैगजीन के साथ हिस्ट्रीशीटर नंदू शर्मा को गिरफ्तार किया है। 

जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो नंदू शर्मा ने बताया कि, उसे कचरे के ढेर से पिस्टल मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक आदतन अपराधी है। पहले भी हत्या करने और मारपीट केस में जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी नंदू शर्मा पर हत्या और मारपीट के संगीन मामले दर्ज हैं। वह पहले भी वह कई मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चूका है। 

सप्लाई चेन का पता कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की जरूरत  
यह पहला मौका नहीं है, जब रायपुर में किसी आरोपी के पास से पिस्टल बरामद की हो गई है। इसके पहले भी राजधानी की सड़कों में हुई गैंगवार और कई बड़ी वारदातों में पिस्टल और कट्टों का प्रयोग का देखा गया है। ऐसे में चिंता की बात यह है, यदि बदमाश इस तरीके से हाईटेक वेपन का प्रयोग करने लगेंगे तो आम की आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? ऐसे में पुलिस को अब जरूरत है कि, वह इस पूरे सप्लाई चेन का पता करे और इसे ध्वस्त करे। इसके साथ ही ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।