A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जिस प्रकार से एक आदिवासी को मोहरा बनाकर शराब घोटाला किया है। उससे यह स्पष्ट होता है कि, आदिवासी के प्रति बघेल की सोच क्या है? प्रथमदृष्टया तो यही प्रतीत हो रहा है कि, अपराध तो पूर्व आबकारी मंत्री  द्वारा किया गया था। लेकिन मास्टरमाइंड तो अभी पीछे बैठा है। श्री नबीन ने कहा कि कानून इतना मजबूत है कि उस मास्टरमाइंड को भी पकड़ निकलेगा। मास्टरमाइंड कतई नहीं बचेगा। 

भाजपा संगठन चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के सिलसिले में गुरुवार को राजधानी पहुंचे। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने विमानतल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, भूपेश बघेल ने जिस प्रकार से एक आदिवासी को मोहरा बनाकर शराब घोटाला किया है। उससे यह स्पष्ट होता है कि आदिवासी के प्रति बघेल की सोच क्या है और बघेल किस सोच के लिए जाने जाते हैं? उन्होंने आगे कहा कि, भूपेश बघेल यह अच्छी तरह समझ लें कि शराब घोटाले में संलिप्त कोई भी आरोपी बिल्कुल नहीं बचेगा, चाहे वह कोई भी हो। एक आदिवासी को बघेल ने मोहरा जरूर बनाया है लेकिन इस अपराध का जो असली जनक है, कानून वहां तक भी पहुंचेगा। 

भूपेश बघेल बघारते रहे शेखी 

श्री नवीन ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध कहने पर भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला कांग्रेस शासन के समय ही तो सामने आया था और केंद्रीय एजेंसिययां कई बार तो उनके पास भी रही है। विभिन्न राज्य सरकारों में जांच एजेंसियां रही हैं। डॉ. रमन सिंह की सरकार जाने के बाद भूपेश बघेल खूब शेखी बघारते रहे कि हम यह करेंगे, वह करेंगे। लेकिन 5 साल तक सरकार में रहते हुए वह क्यों कुछ नहीं कर पाए? उनके पास भी स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियां थी। लेकिन उनके पास तथ्य नहीं थे और आज तथ्य हैं। इसलिए घोटालों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई हो रही है।

इसे भी पढ़ें... लखमा की गिरफ्तारी पर सियासी तूफान : बघेल पहुंचे दिल्ली, बोले- बीजेपी का भ्रष्टाचार किया उजागर, इसलिए हुई कार्रवाई

नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा है. जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। छत्तीसगढ़ में हम लोगों ने मंडलों और जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की है और अब गुरुवार की शाम को नामांकन की प्रक्रिया होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश परिषद की घोषणा कल 17 जनवरी को होगी।