छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, रायपुर और बिलासपुर में तापमान 42 डिग्री के पार, राजनांदगांव में 43 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले चार दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा यानी अंबिकापुर और बस्तर को छोड़कर शेष इलाकों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। बुधवार को रायपुर, माना और बिलासपुर का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा, मगर राजनांदगांव 43 के पार हो गया। तेज धूप से शहर के लोग दोपहर में झुलसते रहे और गर्म हवा का ज्यादा असर खुले इलाके में महसूस हुआ। 

गर्मी से बचने के लिए हेलमेट लगते नजर आए लोग
उत्तर-पश्चिम की हवा अब आग की तपिश लेकर आ रही है, जिससे बुधवार को प्रदेश का काफी इलाका झुलसता रहा। पिछले चौबीस घंटे में लालपुर का तापमान आधा डिग्री बढ़ा, मगर गर्मी का ज्यादा असर शहरी इलाके में देखने को मिला। गर्मी से बचाव के लिए लोग मास्क अथवा हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहनों में आवाजाही करते नजर आए। 

अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की संभावना
धूप का प्रभाव इतना अधिक था कि, लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, गर्मी बढ़ने का दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान में में दो से तीन डिग्री का इजाफा होने की उम्मीद है। 

तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार
प्रति चक्रवात की उपस्थिति के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। प्रति चक्रवात की उपस्थिति के कारण, प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातारं वृद्धि होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अप्रैल के महीने में रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)