राज्यपाल के अभिभाषण पर सियासत : कांग्रेस विधायक पटेल बोले- बीजेपी करती है धर्म की राजनीति, हमने बनाया कौशिल्या माता मंदिर

Congress MLA Umesh Patel
X
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल
राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि, बीजेपी धर्म की राजनीति करती है। यदि हज के लिए सब्सिडी मिलती है, तो सरकार बंद क्यों नहीं करती। आप हमारी आस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा जारी है। इस पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि, बीजेपी धर्म की राजनीति करती है। यदि हज के लिए सब्सिडी मिलती है, तो सरकार बंद क्यों नहीं करती। आप हमारी आस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। चंदखुरी में माता कौशिल्या का मंदिर बनवाया। जिसमें शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई नहीं गया। विधायक उमेश पटेल ने बीजेपी विधायकों को चुनौती देते हुए कहा कि, मेरे पास 5 दिन तोता (IT, ED) रहेगा तो सबको अंदर कर दूंगा।राहुल गांधी के आलू से सोना वाले बयान पर कहे कि, बीजेपी ओपन डिबेट करवाए हम तैयार हैं।

कांग्रेस आदिवासी मुख्यमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही- BJP विधायक

वहीं BJP विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा था कि, कांग्रेस आदिवासी मुख्यमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। कांग्रेस पार्टी अभी कोमा और आईसीयू में है। जिसकी वजह से कांग्रेस का चुनाव परिणाम लगातार शून्य आ रहा है। हज के सरकारी पैसे पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं है और हम कुंभ जाते हैं तो कांग्रेस को आपत्ति होती है। हज वालों के भरोसे राजनीति करोगे तो कांग्रेस की यही स्थिति रहेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story