A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया है। जहां शाम 4 बजे उसे मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, अब 19 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ पुलिस उससे पूछताछ करेगी। उसे झारखंड जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ से 10 और झारखंड की 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर पहुंचने के बाद सीधे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया था, जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। पुलिस के अनुसार, उसे आज कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है, ताकि उसके खिलाफ चल रहे मामलों में पूछताछ की जा सके। अमन साहू पर तेलीबांधा में कारोबारी के ऑफिस के बाहर शूटआउट करवाने का आरोप है। गैंग की महिला सदस्य समेत 12 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इसे भी पढ़ें... तेलीबांधा शूट आउट : गैंगस्टर अमन साहू को लाया गया रायपुर, कारोबारी पर करवाई थी फायरिंग
6 आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर में दहशत का माहौल बनाने वाले शूटर्स गिरफ्तार कर लिए गए थे। इन शूटर्स ने 13 जुलाई को तेलीबांधा क्षेत्र में कारोबारी के ऑफिस के सामने दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत माहौल बनाया था। रायपुर पुलिस ने बताया था कि, तेलीबांधा इलाके में हुए गोलीकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को हरियाणा से पकड़ा गया है वहीं तीन आरोपियों को पहले ही गिरफतार किया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि, झारखंड के अमनदीप वाल्मीकि गिरोह ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया था।
सभी अमन साहू गैंग के थे मेंबर्स
पुलिस के मुताबिक ये सभी आरोपी अमन साहू गैंग के अंदर काम करते थे। पुलिस ने बताया कि, आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 से 12 टीम दूसरे राज्यों में भेजी गई थीं। 2 को झारखंड से और सिरसा से 4 लोगो को गिफ्तार किया गया है। हालांकि अभी मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन पुलिस का कहना है कि, वह मुख्य शूटर के काफी करीब पहुंच गई है, और उसकी किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है।
