Logo
सीडी कांड मामले में कोर्ट ने रिवीजन पिटिशन लगाई है। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, यह CBI का अधिकार है, न्यायालय ने भूपेश बघेल को उन्मोचित किया था। यह न्यायालयीन प्रक्रिया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल की सीडी कांड में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। CD कांड में CBI ने कोर्ट ने रिवीजन पिटिशन लगाई है। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, यह CBI का अधिकार है, न्यायालय ने भूपेश बघेल को उन्मोचित किया था। यह न्यायालयीन प्रक्रिया है। न्यायालय सुनवाई कर स्थिति को स्पष्ट कर देगा।

वहीं भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि, गड़बड़ी किसके कार्यकाल में हुई और कौन- कौन लोग इस गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई की है। EOW भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच करेगी। घोटाले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

भूपेश बघेल के लिए सरकार मुश्किलें पैदा कर रही 

इस मामले को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है। 7 साल पुराना CD कांड का मामला चला और फिर खारिज हो गया। सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है और विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है।

jindal steel jindal logo
5379487