21 को होगी भाजपा की बैठक : सीएम साय- नबीन सहित कई बड़े नेता होंगे मौजूद  

रायपुर में 21 मार्च को बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही है। भाजपा की इस बैठक में मुख्य रूप से सीएम विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे।

Updated On 2025-03-19 21:06:00 IST
बीजेपी का झंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 मार्च को बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा पार्टी की एक आवश्यक बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2 बजे से आहूत की गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से सीएम विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष अपेक्षित हैं।

Similar News

एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश: अपर कलेक्टर को बच्चों ने बताया अपना दर्द, कार्रवाई की मांग

लामनी बर्ड पार्क में पहुंच रहे नए मेहमान: बुद्धिमान ब्लू गोल्ड मकाऊ और नकल करने में माहिर अफ्रीकन ग्रे पैरट्स

धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने: बोले- पुलिस प्रशासन ध्यान दे, वरना हम लोग बरतेंगे सख्ती