रायगढ़ जिले में मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या करने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलसूत्र से गला घोंटकर महिला की हत्या करने वाले लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को कोतरारोड़ पुलिस ने महिला हत्या मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी दी। 

मिली जानकारी के अनुसार, जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा की आकस्मिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतरारोड में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। जांच दौरान मृतिका का प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु का कारण गले पर दबाव से दम घुटना बताते हुए इसे होमीसाइडल घोषित किया गया, जिससे मामला हत्या का उजागर मृतिका धनेश्वरी विश्वकर्मा किरोडीमल नगर को जिंदल अस्पताल पतरापाली में आकस्मिक मौत की सूचना अस्पताली तहर्रिर के माध्यम से थाना कोतरारोड़ को प्राप्त हुई। 

पीएम रिपोर्ट में हुआ मौत का खुलासा 
थाना कोतरारोड़ में मर्ग क्र. 17/26 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर जांच पंचानामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया, जिसका पीएम रिपोर्ट कल प्राप्त हुआ है। पीएम रिपोर्ट पर मृत्यु को होमीसाइडल लेख करते हुए पीएमकर्ता चिकित्सक द्वारा मृतिका के गले में दबाब होने से दम घुटने के कारण से मृतिका की मृत्यु होना लेख किया गया है। मामला संदेहास्पद होने पर प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई। 

पति को छोड़कर रह रही थी मृतका 
घटना के संबंध में मृतिका के वारिशानों से पूछताछ में सामने आया कि धनेश्वरी विश्वकर्मा (मृतिका) का विवाह मनोज विश्वकर्मा से हुआ था। जिनके तीन बच्चे हैं। लगभग 4 वर्ष पूर्व उसके पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी। इसके बाद धनेश्वरी का विकेश से  परिचय हुआ। दोनों एक दुसरे को पंसद करने लगे और लगभग 4 वर्ष से दोनों किरोडीमलनगर में पति पत्नि की तरह साथ रहने लगे। धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी जिसका ईलाज विकेश द्वारा कराया जाता था।

लगभग एक माह पूर्व से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी। उसके पति के साथ तलाक का प्रकरण चल रहा था। घटना दिनांक को विकेश धनेश्वरी के साथ था। प्राथमिक संदेह मृतिका के लिवइन पार्टनर विकेश बरेठ पर जाने पर डीएसपी अजय नागवंशी ने संदेही विकेश से पूछताछ किया गया, काफी पूछताछ बाद विकेश ने धनेश्वरी के गले के मंगलसूत्र से गला घोटनें हत्या करने की बात स्वीकार किया।  

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म 

आरोपी विकेश बरेठ ने बताया कि वह धनेश्वरी का ईलाज आरोपी करा रहा था। धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं लेती थी, उसके पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों विवाह नहीं कर पा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा विवाद होता था। विकेश की नानी उसके घर आयी थी, धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बनाने के कारण उसे विकेश डांटा। उसकी नानी को उसके घर छोड़कर वापस घर आया तो धनेश्वरी दवाई नहीं खाई थी, दोनों के बीच काफी झगड़ा विवाद हुआ।

विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड मारा तो धनेश्वरी तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहकर घर जाने लगी। तब आरोपी विकेश धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर खींचने लगा। धनेश्वरी गिर कर बेहोश हो गयी उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हुआ, तब धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल लेकर गये जहाँ डॉक्टर चेक किया और धनेश्वरी विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। आरोपी द्वारा मृत्यु के वास्तविक कारण को छिपाने का प्रयास भी किया गया। 

एसएसपी ने दी मामले की जानकारी 
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि, गंभीर अपराधों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस ठोस साक्ष्यों के साथ प्रभावी कार्रवाई कर न्यायालय में मजबूत चालान पेश करेगी। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर जांच करते हुए हत्या का खुलासा किया गया है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)