A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा अचानाक इतनी जोर-जोर से रोने लगी और उन्होंने राजीव भवन में विवाद को लेकर जिक्र करते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें आप साफ तौर पर उन्हें यह कहते हुए देख सकते हैं कि, मेरी आज तक ऐसी इंसल्ट कभी नहीं हुई है। वीडियो में राधिका खेड़ा रोती हुई नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि, 40 साल में मेरे साथ ऐसा बर्ताव किसी ने नहीं किया है। 

जानकारी के मुताबिक, राधिका खेड़ा और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ है। नेताओं और राधिका खेड़ा के बीच मीडिया के काम को लेकर झगड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बात की सूचना पीसीसी चीफ दीपक बैज को दी है। 

कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं

राधिका खेड़ा ने एक दिन पहले ट्वीट करते हुए लिखा था कि, कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाहते हैं। मैं हर बात का खुलासा करूंगी। 

बड़े दुख की बात है- केदार गुप्ता 

राधिका खेड़ा के वीडियो को लेकर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि, हमें बड़ा दुःख हुआ है। कौशल्या माता की धरती में कोई राष्ट्रीय नेता दुखी है। तो हमारा मन भी विचलित होता है। आप कांग्रेस से खुद को बचा लीजिये, बाकि छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होने वाला। यह 'मोदी की गारंटी' और विष्णु देव साय के सुशासन की गारंटी है। कांग्रेस 'महालक्ष्मी वंदन योजना' की बात करती है, और कांग्रेस ही महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। 

कांग्रेस के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है- चंद्राकर 

राधिका खेरा के साथ विवाद के मामले को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस छोड़ने वालों की अभी होड़ लगी हुई है। राधिका खेड़ा अगर ऐसा कह रहीं हैं तो इसमें नया क्या है। जिन राज्यों में उनका शासन चह रहा है, वहां लोग सुरक्षित नहीं है। देश इनके हाथों में सुरक्षित नहीं है। 

बैज बोले-पार्टी का अंदरूनी मामला, हम सुलझा लेंगे

उधर राधिका खेड़ा के साथ विवाद के मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा है कि, कांग्रेस पार्टी में सबका मान सम्मान है। यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसे सुलझा लेंगे। वहीं BJP नेताओं की प्रतिक्रिया पर बैज ने कहा कि, BJP के पास चुनाव के समय कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हमारे नेताओं की बातों को तूल देते हैं। बैज ने कहा कि, BJP के लोग पहले अपना घर संभाल लें।