A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। राजनादगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा में आने वाला सेवा सहकारी मर्यादित छीपा धान केन्द्र के समिति प्रबंधक गोवर्धन वर्मा आत्महत्या, छीपा समिति से 28 लाख रुपये के धान की कमी एवम् किसानों के लोन में अनियमितता के मामले में पूछताछ के लिए सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान को बीते दिनों पुलिस थाना डोंगरगढ़ ने नोटिस जारी किया है।

लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नवाज खान आज तक थाने नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बन्द कर दिया है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम नवाज खान के घर, फार्म हाउस, राइस मिल सहित परिजनों के घर जा कर पूछताछ जारी रखा। इसी क्रम में आज युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप गहरवार को पूछताछ करने थाने में बुलाया गया और काफ़ी देर थाने में बिठाए रखा गया। 

विधायक, विनोद वर्मा के साथ कांग्रेसी पहुंचे थाने

संदीप गहरवार को थाने में बठाए जाने की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार विनोद वर्मा, कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह सहित सभी कार्यकर्ता डोंगरगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से विनोद वर्मा ने पूछा की नवाज़ खान के ऊपर कोई अपराध कायम हुआ है। अगर नहीं हुआ है, तो सिर्फ पूछताछ के नाम पर ऐसे आप घंटों तक हमारे कार्यकर्ताओं को थाने में बिठाना सही है। हमारे कार्यकर्ताओं को घंटों थाने में पूछताछ के नाम पर बिठाकर रखना हमारे चुनाव को प्रभावित करने का काम हैं। आप इसका जवाब दीजिए? थाना प्रभारी सी आर चंद्रा ने कहा कि अपराध तो कायम नहीं हुआ है फिर भी धारा 160 के तहत मामलों में संबंधित व्यक्तियों को थाने बुलाकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर हम उनको घर भेज देंगे। 

हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही पुलिस : वर्मा

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रमुख सलाहकार विनोद वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मैं मन्दिर माता रानी के दर्शन करने आया था, तब मुझे विधायक हर्षिता स्वामी बघेल और कार्यकर्ताओं से जानकारी मिली कि, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप गहरवार को पूछताछ के नाम पर 2 घंटे से बिठाया गया है। जिसका कोई अपराधिक मामला दर्ज भी नहीं हुआ है। वारंट भी जारी नहीं हुआ है। ऐसे मामले में कार्यकर्ताओं को थाने में बिठाना भारतीय जनता पार्टी की आदत बन गई है। ऊपर से आदेश है ये डिजाइन ही ऐसा बनाते हैं राज्य में कल राजनादगांव लोकसभा में मतदान होना है और कार्यकर्ताओं को कभी डोंगरगढ़ थाना में चिचोला थाना अलग अलग जगहों के थानों में बिठाना पूछताछ के नाम पर डराइए, ये चुनाव का काम ना कर सके सिर्फ चुनाव को प्रभावित करना है इनका काम। मैंने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि, जल्दी पूछताछ कर के छोड़ें। उन्होंने आश्वासन भी दिया है, पूछताछ पूरी होने पर जल्द ही छोड़ देंगे।

चुनाव प्रभावित करने की कोशिश : वर्मा 

विनोद वर्मा ने कहा कि, राजनादगांव लोकसभा ये जीत तो नहीं रहे हैं तो इसको प्रभावित किया जाए। ये षड्यंत्र कर रहे हैं। साम, दाम, दण्ड, भेद सब अपनाकर ये सीट जितना चाहते हैं। हम चुनाव आयोग राजनादगांव एवम् प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में ये बात ला रहे हैं कि, ऐसा काम ना हो। नवाज खान मामले में कहा कि, ये मामला कब का है, कब से जॉच चल रही है। लेकिन पूछताछ के लिए जारी नोटिस का समय गलत है। ये डिजाइन ही गलत है, आप सीधा चुनाव को प्रभावित करने का कार्य कर रहे हैं।