A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
चिरमिरी : छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि, अपने दिल की आवाज सुने, मैं देखना चाहती हूं कि, क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई है या आप सभी को रोजगार मिला है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, ये आपको आत्मनिर्भर नहीं, निर्भर बना रहे हैं। 5 किलो आनाज और आवास देकर आप सभी को निर्भर बना रहे हैं।
बीजेपी आपसे जुड़े मुददों पर बात नहीं करती
प्रियंका गांधी ने कहा कि, सभी नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा को लेकर कोई भी बात नहीं करता, इसलिए आप लोगों से पूछना चाहती हूं कि, क्या आपको रोजगार मिला या नहीं, अच्छी शिक्षा मिल रही है या नहीं...
भूपेश बघेल के समय में छत्तीसगढ़ की संस्कृति पूरे देश में छा गई
प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति की जानकारी देते हुए कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की वजह से देश के लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जान पाए हैं। यहीं बात इन्हें पसंद नहीं आती, इसलिए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि, आज देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है। उसमें गरीब, मजदूर के बारे में जिक्र तक नहीं है।
सबकुछ अरबपतियों को सौंप दिया
प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी जी ने सब कुछ अरबपतियों को सौंप दिया है। राज्य की खदान और एयरपोर्ट खरबपतियों को दे दिया है। यह संपत्ति देश की है। लेकिन मोदी जी आपके कार्य में लगाने की वजह से व्यापारियों को बांट रहे हैं। इसी वजह से ठेकेदारों और लेवर का शोषण किया जा रहा है।
30 लाख पद खाली, कांग्रेस सत्ता में आते ही भरेगी
प्रियंका गांधी ने कहा कि, देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिसे कांग्रेस सत्ता में आते ही भरना शुरू कर देगी। साथ ही कहा कि, 15 हजार से अधिक पेड़ काटे जा रहे हैं। इसके अलावा हाथियों का हमला भी काफी बढ़ता जा रहा है।
