haribhoomi hindi news
भाठागांव स्थित बस स्टैंड में यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिलने वाली है।

रायपुर- जो लोग बस में यात्रा करते हैं, उनको बहुत अच्छी सुविधा मिलने वाली है। ऐसी सुविधा जिससे अब उन्हें बस में यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। दरअसल, राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित बस स्टैंड में यात्रियों को ठहरने की सुविधा मिलने वाली है। यानी दूर-दूर से आने वाले लोगों को रुकने की परेशानी नहीं होगी। 

बता दें, भाठागांव बस स्टैंड के पास गेस्ट हाउस बनाए जा रहे हैं। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा। गेस्ट हाउस की तैयारियों को देखने के लिए डॉ. गौरव कुमार सिंह निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ नगर निगम आयुक्त अबिनाभ मिश्रा मौजूद थे। 
 

7