Logo
election banner
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं।

रायपुर- राजधानी रायपुर में क्राइम रेट लगातार बढ़ता जा रहा है। चाकूबाजी की वारदात का किस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा, रविवार रात को पेट्रोल पंप के कर्मचारी को तीन बदमाशों ने चाकू मार दिया, जिसके बाद कर्मचारी प्रशांत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बता दें, तीनों आरोपी पेट्रोल पंप पर आकर खुद से पेट्रोल भरने लगे थे। जिसे देख कर्मचारी ने मना किया तो तीनों ने कर्मचारी पर चाकू से हमला बोल दिया, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाक़े का है। 

गैंगवार में हुई हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार...

डी डी नगर में हुए गैंगवार के बाद हुई हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव सलाखों के पीछे जा चुके हैं। बता दें, आरोपी रवि ठाकुर हाल ही में जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गैंगवार का CCTV फूटेज भी सामने आया था। 

कानून व्यवस्था चरमरा गई है- बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि, प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। पखांजूर में हत्या हुई, रायपुर में हत्याएं हो रही है, छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है, BJP अपने नेताओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। बीजेपी पहले इसे टारगेट किलिंग कहती थी। BJP के नेता बताएं अभी कौन सा किलिंग हो रहा है?  कांग्रेस इस पर जरूर मंथन करेगी, साथ ही आने वाले वक्त में उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। 

5379487