A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव लोकसभा से भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उनके इस बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, राजनांदगांव के सांसद ने मुझ पर लोकसभा के अंदर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पूर्व सीएम बघेल ने आगे कहा कि, मैं तो अब मुख्यमंत्री नहीं हूं और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है तो अब यह "महादेव सट्टा एप" क्यों चल रहा है? जो सदस्य सदन का सदस्य नहीं है, उस पर निराधार आरोप लगाने पर मैं लोकसभा के स्पीकर को पत्र लिखूंगा। साथ ही इस विषय पर कानूनी सलाह लेकर ऐसे सुनियोजित दुष्प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करुंगा। 

सांसद पांडेय ने राहुल गांधी को कम बोलने की दी नसीहत 

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद श्री पांडेय ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे। मैं उनको बताना चाहता हूं कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कांग्रेस के नेता हैं। वे महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे। इसके चलते भगवान शंकर का नाम और छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है। इस पर राहुल गांधी जवाब देंगे क्या। उन्होंने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि, कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें संभल कर बोलने की नसीहत दी है। 

सांसद पांडेय ने राहुल और अखिलेश पर जमकर निशाना साधा 

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि जिस तरह से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखी। वहीं मंगलवार को अखिलेश यादव ने जिस तरह से शेर-शायरी से अपनी बात की शुरुआत की। इस पर सांसद संतोष पांडेय ने शायराना लहजे में ही उन्हें जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी जरा सा कुदरत ने नवाजा, आके बैठे हो फलसफे में। तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है।