छत्तीसगढ़ पुलिस के 53 एएसआई अब एसआई बना दिए गए हैं। इस आशय का आदेश डीजीपी ने जारी कर दिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ी संख्या में पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक यानी ASI को उपनिरीक्षक यानी SI के पद पर पदोन्नति दी है। यह आदेश डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, 53 सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
